देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन ढाई लाख से ऊपर केस देखे जा रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक कोरोना संक्रमण की जद में हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज में भी हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। इसी बीच खबर है कि रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया कोरोना वायरस से जंग लड़कर स्वस्थ हो चुकी हैं।