फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बढ़े घरेलू हिंसा के मामलों से परेशान टेलीविजन की 'सीता', वीडियो शेयर कर बोलीं- मदद करिए

Mon, 18 May 2020 06:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। जल्द ही इसका चौथा चरण शुरू होने वाला है। लेकिन इस बीच देशभर में घरेलू हिंसा के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 95 फीसदी घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। कई बड़े सेलेब्स घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में टेलीविजन की 'सीता' दीपिका चिखलिया का नाम भी शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया - फोटो : amar ujala
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो कह रही हैं, 'आज मैं आपसे एक बात कहने जा रही हूं। यह कोई पेड प्रमोशन या एनजीओ द्वारा कोई बात नहीं है। बल्कि मैं अपने दिल से एक बात आपसे शेयर करना चाहती हूं। यह बात है घरेलू हिंसा की। जब से देश में लॉकडाउन जारी हुआ है, बहुत से ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें कहा गया कि इस बीच घरेलू हिंसा के बहुत से मामले सामने आए हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
दीपिका आगे कहती हैं, 'अगर आपके इर्द-गिर्द कोई भी ऐसी महिला मिले जो घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है तो उसकी मदद करिए। इसे अनदेखा मत करिएगा। गीता में कहा गया है कि हिंसा सहना भी उतना ही बड़ा अपराध है, जितना हिंसा करना। मैंने कुछ नंबर शेयर किए हैं। जिनमें फोन कर आप घरेलू हिंसा की शिकायत कर मदद मांग सकते हैं। ये समाज की जो बीमारी है, हम सबको अपने-अपने तरीके से दूर भगाना होगा।'

4 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में राष्ट्रीय महिला आयोग का पता और टेलीफोन नंबर लिखा है। इससे पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, फरहान अख्तर, करण जौहर सहित कई बड़े स्टार्स भी घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं से आवाज बुलंद करने को कह चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive
बता दें कि दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाया था। उनके किरदार को इतना पसंद किया गया कि वो दर्शकों को दिलों में जाकर बस गया। बीते दिनों रामायण के दोबारा प्रसारण से एक बार फिर रामायण के सभी किरदार लोगों की यादों में ताजा हो गए। इस शो ने टेलीविजन पर टीआरपी के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

Ali Zafar Birthday: शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद टेलीविजन पर फूट-फूटकर रोया था ये अभिनेता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें