फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका चिखलिया ने बताया कैसे करें लॉकडाउन में बच्चों की देखभाल, कहा- 'इस समय में आपको...'

Tue, 19 May 2020 11:14 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन का बहुचर्चित पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' एक बार फिर से प्रसारित किया जा रहा है। जिस वजह से इससे जुड़े कलाकार चर्चा में आ गए हैं। इस धारावाहिक में अरुण गोविल ने 'राम', दीपिका चिखलिया ने 'सीता' और सुनील लहरी ने 'लक्ष्मण' का किरदार निभाया था। 'रामायण' के पुनः प्रसारण पर भी इन सभी सितारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। धारावाहिक में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अमर उजाला के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देशभर की मांओं के लिए एक संदेश दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण के अलावा कई और धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। दीपिका ने बीच में कुछ समय के लिए टेलीविजन से दूरी बना ली थी और अपनी घर गृहस्थी में व्यस्त हो गईं थीं। दीपिका का कहना है कि वो अपने बच्चों और परिवार को समय देना चाहती थीं। ऐसे में दीपिका ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू के दौरान देशभर में जितनी भी मां लॉकडाउन के दौरान अपने बच्चों के साथ हैं उनके लिए खास संदेश दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका चिखलिया
दीपिका ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'ये सबसे महत्वपूर्ण परिस्थिति है बच्चों के लिए। क्योंकि मेरे भाई का भी एक बेटा है। मैं समझती हूं कि मेरी भाभी के लिए कितनी विषम स्थिति है, क्योंकि वो मेरी मां का ख्याल रख रही हैं और अपने चार साल के बेटे का भी ख्याल रखती हैं। क्योंकि आपको बच्चों के साथ शारीरिक रूप से बैठना पड़ता है, इसलिए ये समय की खपत करने वाला है।'

4 of 5
अभिनेत्री दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं लॉकडाउन के समय में दीपिका ने तमाम मांओं को ये भी बताया कि उन्हें इस समय में बच्चे के साथ कैसे रहना है। दीपिका ने कहा, 'मैं ये कहूंगी कि इस समय में आपको बच्चों के साथ रहना चाहिए, बेटा हो या बेटी। उनके साथ गेम खेलें, उन्हें किताबों से रूबरू करवाएं। उन्हें किताब के दो पन्ने पढ़कर सुनाएं और कहें कि वो चार पन्ने आपको रात में पढ़कर सुनाएं। ऐसे समय में परस्पर संवाद बनाकर रखना चाहिए क्योंकि यही एक तरीका है जिससे बच्चा व्यस्त रह सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : social media
आगे दीपिका कहती हैं, 'क्योंकि बच्चों का ऐसे होता है कि मुझे ये नहीं करना, मुझे ये खिलौना नहीं पसंद है।' इस दौरान उन्होंने अपने दिनों को याद करते हुए बताया, 'मुझे याद है कि मैं अपने बच्चों को वेजिटेबल पेंटिंग करवाती थी। भिंडी काटकर रंग में डुबोकर उनसे चित्र बनवाती थी।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दीपिका कहती हैं, 'इस समय में गृहणियां बहुत व्यस्त हैं। क्योंकि काम करने वाले नहीं हैं तो घर के सारे काम के साथ ही छोटे बच्चों का ख्याल रखाना बेहद मुश्किल है। मेरा सभी मांओं को सलाम है जो अपने बच्चों का ख्याल रख रही हैं।'

पढ़ें: Exclusive: छोटे पर्दे की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने बताए अपने पसंदीदा अभिनेता, रणवीर सिंह के साथ करना चाहती हैं काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें