डीएनईजी फ्यूरिओसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डीएनईजी को ये 1670 करोड़ रुपये अबू धाबी के बड़े निवेशकर्ता यूनाइटेड अल साकेर समूह (यूएएसजी) ने दिए हैं। और, इस निवेश के बाद डीएनईजी की नेट वैल्यू बढ़कर दो अरब डॉलर यानी कि करीब 167 अरब रुपये हो चुकी है। डीएनईजी ने कृत्रिम मेधा पर काम करने वाली अपनी कंपनी ब्रह्मा को लेकर हाल ही में कुछ विशेष परिणाम हासिल किए हैं। इस कंपनी के अलावा डीएनईजी समूह अपनी कंपनी डीएनईजी के जरिये विजुअल इफेक्ट्स और एनीमेशन का बड़ा काम करता रहा है। जिन हालिया रिलीज फिल्मों में इस कंपनी ने अपने काम की गुणवत्ता से सबको प्रभावित किया है, उनमें ‘ड्यून’, ‘ओपनहाइमर’, ‘इंटरस्टेलर’, ‘टेनेट’ और ‘ब्लेड रनर 2049’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘द गारफील्ड मूवी’ की सहनिर्माता भी डीएनईजी है।