फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'श्री राम' के बाद अब 'लक्ष्मण' को भी आया गुस्सा, कुछ इस तरह लगाई रिहाना की क्लास

Sun, 07 Feb 2021 12:01 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनील लहरी
किसान आंदोलन के बीच हॉलीवुड गायिका रिहाना की ट्वीट को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक सेलिब्रिटी स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स रिहाना का धन्यवाद करते नहीं थक रहे हैं, तो कई लोग उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। इसी बची रमानंद सागर के 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 6
सुनील लहरी-रिहाना
उन्होंने इस मामले में ट्वीट करने को लेकर रिहाना की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने कहा है कि रिहाना को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Sunil Lahri - फोटो : Instagram
सुनील लहरी ने ट्वीट किया है कि रिहाना या किसी और विदेशी को हमारे देश के किसान आंदोलन या किसी भी मामले में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। अपनी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए हम खुद सक्षम हैं। 
 

4 of 6
Arun Govil
सुनील से पहले 'रामायण' में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भी गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा पर नाराजगी व्यक्त की थी और इसे षड्यंत्र बताया था। उनका कहना था कि यह सब जानबूझकर किया गया ताकि देश विरोधी तत्वों द्वारा भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब किया जा सके।
 
विज्ञापन

5 of 6
arun govil
उन्होंने लिखा था कि किसानों के प्रदर्शन के नाम पर 26 जनवरी के दिन देश की राजधानी दिल्ली में जो हुआ उसे कृषि प्रधान देश के अन्नदाता की शर्मसार कर देने वाली छवि पूरी दुनिया के सामने पहुंची है। इस तरह देखकर लगता है कि कुछ देश विरोधी शक्तियां हैं जो घातक एजेंडा चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rihanna
बता दें कि नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहा किसान आंदोलन रिहाना की ट्वीट के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर का विषय बन गया। हालांकि इसे मिलाजुला रेस्पॉन्स मिल पाया है। रिहाना के अलावा मियां खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने भी इसके समर्थन में ट्वीट किया था। हालंकि ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया पर गलती से किसान आंदोलन को लेकर बनाया गया टूलकिट शेयर कर दिया था। तब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी की जमकर किरकिरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें