फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राजीव गांधी के सामने लगे जय श्री राम के नारे, रामानंद सागर बोले- 'तेरे से अच्छा राम नहीं मिलेगा'

Thu, 05 Mar 2020 09:11 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
the kapil sharma show - फोटो : social media
आज की पीढ़ी को भले लगता हो कि जय श्री राम के उद्घोष का संबंध अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हुए विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन से है, लेकिन सच यही है कि अभिवादन के तौर पर इसका उपयोग दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण से ही प्रचलन में आया। 
विज्ञापन

2 of 4
the kapil sharma show - फोटो : social media
धारावाहिक में सीता का किरदार करने वाली दीपिका चिखलिया बताती हैं, “हमें तो पता ही नहीं था कि हम इतने मशहूर हो गए हैं। साढ़े तीन साल तक हम उमरगांव में इसकी शूटिंग करते रहे। आसपास न कोई टेलीफोन और न पोस्ट ऑफिस। फिर हमें राजीव गांधी ने सत्कार के लिए बुलाया और इस शो के लिए हमारी सराहना की थी। यहीं पहली बार मैंने देखा कि तमाम मंत्री और वहां इकट्ठी भीड़ 'जय श्री राम' के नारे लगा रही थी।"
विज्ञापन

3 of 4
the kapil sharma show - फोटो : social media
55 देशों में प्रसारित हुए धारावाहिक रामायण के कलाकार इस बार द कपिल शर्मा शो के खास मेहमान हैं। अरुण गोविल बताते हैं, "जब हम रामायण की शूटिंग कर रहे थे तो तमाम पत्रिकाएं सीरीयल के कलाकारों से बोल्ड फोटो शूट के लिए संपर्क करतीं और बदले में इतना पैसा देने का लालच देतीं कि बड़े से बड़े कलाकार का मन डोल जाए। लेकिन, हममें से किसी ने भी यह ऑफर स्वीकार नहीं किया क्योंकि दर्शक हम पर आस्था रखते थे और हम पैसों के लिए उनका यह विश्वास कभी नहीं तोड़ना चाहते थे।"
 
विज्ञापन

4 of 4
kapil sharma show - फोटो : amar ujala
अरुण गोविल इस धारावाहिक में राम का किरदार मिलने का भी किस्सा सुनाते हैं, "उन दिनों धारावाहिक विक्रम और बेताल में राजा विक्रमादित्य का रोल निभा रहा था। मुझे रामायण के बारे में पता चला तो मैंने रामानंद सर के पास जाकर राम का किरदार निभाने का अनुरोध किया। महीने भर तक वह कलाकर ढूंढते रहे फिर उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'तेरे से अच्छा राम नहीं मिलेगा।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें