फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम' बनने के लिए अरुण गोविल ने छोड़ी थी ये बुरी लत, बाद में लोग करने लगे 'भगवान' मानकर पूजा

Mon, 07 Oct 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arun Govil - फोटो : Social Media

यूं तो छोटे पर्दे पर धार्मिक ग्रंथ रामायण को कई बार अलग-अलग अंदाज के साथ प्रसारित किया गया है, लेकिन टेलीविजन की दुनिया में सबसे अच्छी रामायण और टीवी पर बेहतरीन राम का किरदार करने वाले की बात होती है तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम सबकी जुबान पर आता है। उस रामायण में जितने भी पात्र थे उनको आज तक भुलाया नहीं जा सका है। इन पात्रों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए थे श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल।

विज्ञापन

2 of 6
Arun Govil
राम को जानने और समझने के लिए जितने लोगों ने रामायण नहीं पढ़ी उससे कहीं ज्यादा लोगों ने उन्हें टीवी पर देखा। भगवान राम की छवि में टीवी पर पहली बार अरुण गोविल ही नजर आए थे। रामानंद सागर का बहुचर्चित शो 'रामायण' में राम का किरदार निभाना कोई आसान बात नहीं थी। अरुण गोविल को इसके लिए कई चीजों का त्याग करना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
Arun Govil - फोटो : social media
दरअसल उस दौर में इतने बड़े बजट के सीरियल को रामानंद सागर प्रोड्यूस कर रहे थे। सीरियल में राम का किरदार हासिल करना अरुण गोविल के लिए आसान नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने बताया था कि कैसे ऑडिशन में रामानंद सागर ने पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

4 of 6
Arun Govil - फोटो : social media

क्यूंकि रामानंद सागर का ऐसा मानना था कि भगवान राम जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जाना जाता है ऐसे किरदार को परदे पर निभाने वाले इंसान में कोई भी बुरी आदत नहीं होनी चाहिए। लेकिन अरुण गोविल को सिगरेट पीने की लत थी। लिहाजा इस रोल को पाने के लिए अरुण ने सिगरेट की लत को छोड़ दिया।

विज्ञापन

5 of 6
Arun Govil
भगवान राम का किरदार निभाते निभाते अरुण ने हमेशा के लिए सिगरेट का साथ छोड़ दिया। रामायण के अलावा अरुण ने 'इतनी सी बात' 'श्रद्धांजलि' 'जियो तो ऐसे जियो' 'सावन को आने दो' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। राम का किरदार कर दर्शकों के दिल में राम बनकर बस जाने वाले अरुण ने अब खुद को अभिनय से दूर कर लिया है।

ये भी पढ़ें- ये हैं रामानंद सागर की 'रामायण' के 10 'अमर' किरदार, अब कहां हैं राम-सीता, क्या कर रहे हैं रावण?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arun govil - फोटो : Twitter
रामायाण में अरुण गोविल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उस दौरान दर्शक घरों में उनके पोस्टर लगाया करते थे। उनकी पूजा करने लगे थे। वो जहां जाते लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो जाते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि कई बार शूटिंग के दौरान भी लोग उनसे मिलकर अपनी मुसीबतें सुनाने लगते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें