यूं तो छोटे पर्दे पर धार्मिक ग्रंथ रामायण को कई बार अलग-अलग अंदाज के साथ प्रसारित किया गया है, लेकिन टेलीविजन की दुनिया में सबसे अच्छी रामायण और टीवी पर बेहतरीन राम का किरदार करने वाले की बात होती है तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम सबकी जुबान पर आता है। उस रामायण में जितने भी पात्र थे उनको आज तक भुलाया नहीं जा सका है। इन पात्रों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए थे श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल।