फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डनेस के चलते इंस्टा क्वीन कहलाती हैं रामानंद सागर की पड़पोती, शाहरुख के बेटे से है खास कनेक्शन

Thu, 29 Aug 2019 03:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साक्षी चोपड़ा और रामांनद सागर - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में पूरे देश में एक ऐसा टीवी शो आया था जिसको देखने से पहले कई लोग टीवी के सामने अगरबत्ती लगाते थे और शो खत्म होने के बाद प्रसाद बांटते थे। टीवी शो का नाम था रामायण, जिसको बनाने का श्रेय जाता है रामानंद सागर को। दरअसल रामानंद सागर का नाम लेते ही एक भक्तिमय तस्वीर जेहन में उतर आती है। ऐसे में हर कोई ये ही सोचेगा की उनके ही तरह उनकी पड़पोती भी एक दम शालीन होगी, लेकिन यहां आप गलत हैं। दरअसल रामानंद सागर की पड़पोती एक दम बोल्ड और बिंदास है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
साक्षी चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर की पड़पोती का नाम साक्षी चोपड़ा है। साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी को कई लोग इंस्टाग्राम क्वीन के नाम से भी बुलाते हैं। दरअसल साक्षी की इंस्टाग्राम पर लंबी फैन लिस्ट है। वहीं उनके फोटोज भी सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर साक्षी काफी बोल्ड फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसके साथ ही कई दफा वो सेमी न्यूड फोटोज भी शेयर कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी के फैंस जमकर उनकी फोटोज की तारीफ करते हैं और जल्द से जल्द नई फोटोज पोस्ट करने की विनती भी करती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि साक्षी की हर कोई सिर्फ तारीफ ही करता है। कई दफा साक्षी को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल भी कर देते हैं।

 

4 of 6
साक्षी चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वक्त पहले साक्षी का एक मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में रहा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि आप मेरे लिए चीप या और भी बुरे नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं इन बातों पर कोई ध्यान नहीं देना चाहती। अगर आप अपनी बॉडी को कवर करके और मुझे ऐसा बोलकर खुश हैं, तो आप करें लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
साक्षी चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बात साक्षी के इंस्टाग्राम अंकाउट की करें तो इस अकाउंट पर अभी तक कुल 320 पोस्ट हो चुके हैं। वहीं करीब 5 लाख तीस हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इसके साथ ही साक्षी खुद सिर्फ 122 लोगों को फॉलो करती हैं। साक्षी की फॉलोइंग लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साक्षी चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि साक्षी  चोपड़ा सिर्फ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ही नहीं और मॉडल ही नहीं , बल्कि एक गायिका भी हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ गानों के वीडियो भी शेयर किए हैं। हालांकि यू-ट्यूब पर उनके फॉलोअर्स कुछ खास नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आए हैं लेकिन उन्होंने सबको इनकार कर दिया।

पढ़ें: रामानंद सागर की परपोती का हॉट अवतार, तस्वीरों में पूनम पांडे को भी दे रहीं मात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें