राम सेतु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘थैंक गॉड’: बजट का बेहतर आंकड़ा
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ की हालत बजट के हिसाब से काफी बेहतर है, ये फिल्म सारे सितारों की फीस और फिल्म का प्रोडक्शन बजट मिलाकर करीब 70 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो गई है। फिल्म के निर्देशक हैं इंद्र कुमार जिनकी पिछली फिल्म ‘टोटल धमाल’ तीन साल पहले रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ‘थैंक गॉड’ के निर्माताओं में इंद्र कुमार के अलावा उनके हर फिल्म के पार्टनर अशोक ठकेरिया और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार व कृष्ण कुमार भी शामिल हैं। फिल्म को रिलीज करने की जिम्मेदारी एए फिल्म्स ने संभाली है। फिल्म से कुछ और स्वतंत्र फिल्म निर्माता भी जुड़े हुए हैं और इसमें आनंद पंडित, सुनीर खेत्रपाल, दीपक मुकुट व मार्कंड अधिकारी शामिल हैं।