बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतु' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी समय से इंतजार था और अब इसे मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहतर शुरुआत की थी और उसके बाद से इसका कलेक्शन घटता जा रहा था। वहीं, अब फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी समाने आ गए हैं।