फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami 2025: राम के आदर्शों ने बदली इन टीवी कलाकारों की सोच, धीरज, संयम और सहजता पाकर धन्य हुए

Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Ram Navami 2025: राम नवमी पर इस बार उत्तर भारत में अलग ही छटा बिखरी है और यहां मुंबई में छोटे परदे के कलाकार भी राम नवमी के लिए बीते नौ दिन से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
टीवी सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भगवान राम का जन्मोत्सव इतवार को है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को नवरात्रि के इस समापन दिन पर ही राम का अयोध्या में जन्म हुआ। राम नवमी पर इस बार उत्तर भारत में अलग ही छटा बिखरी है और यहां मुंबई में छोटे परदे के कलाकार भी राम नवमी के लिए बीते नौ दिन से तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
गीतांजलि मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, “मैंने पूरे नौ दिन का व्रत रखा और इस दौरान ध्यान पूजा और रामायण पाठ में समय बिताया। राम नवमी के दिन मैं घर पर विशेष पूजन करती हूं रामचरितमानस का पाठ करती हूं और भगवान श्रीराम को भोग अर्पित करती हूं। इस समय की दिव्यता और ऊर्जा बेहद शांत और सकारात्मक होती है। यह अवसर होता है प्रभु श्रीराम के सत्य साहस और करुणा जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का जो आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं।”
विज्ञापन

3 of 8
रोहिताश्व गौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रोहिताश्व गौर कहते हैं, “राम नवमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि एक प्रेरणा है कि हम जीवन में सच्चाई और सद्भावना के साथ आगे बढ़ें। इस वर्ष मैं अपने क्षेत्र में होने वाले राम नवमी उत्सव में भाग लूंगा और परिवार के साथ राम कथा सुनने जाऊंगा। भजन.कीर्तन उत्सव में भागीदारी और अपनों के साथ समय बिताना इस दिन को और भी खास बना देता है।”
Manoj Kumar Prayer Meeting:  इस दिन होगी मनोज कुमार की प्रार्थना सभा, भावुक पोस्ट के साथ परिवार ने दी सूचना

4 of 8
रजत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जमुनिया' अभिनेता रजत वर्मा के लिए राम नवमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेरणा है। वह कहते हैं, “राम का जीवन सत्य, धर्म और सहनशीलता का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, अपने मूल्यों से कभी समझौता न करें। एक अभिनेता के तौर पर मैं उनके आदर्शों को अपने काम में उतारने की कोशिश करता हूं।”
Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ के लिए कंगना को मिला ये खूबसूरत तोहफा, एक्ट्रेस बोलीं- कई बेकार ट्रॉफियों से बेहतर
विज्ञापन

5 of 8
इशिता गांगुली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री इशिता गांगुली कहती हैं, “इस दिन को याद करते ही मुझे परिवार की एक साथ होने वाली पूजा की महक, भजन और परिवार की एकजुटता याद आ जाती है। राम से मैंने सीखा है कि सच्ची शक्ति वह होती है, जो विनम्रता और विवेक के साथ प्रयोग की जाए। उनके जीवन से धैर्य और विनम्रता जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।”
विज्ञापन

6 of 8
राधिका मुत्थुकुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री राधिका मुत्थुकुमार के लिए राम नवमी आत्मचिंतन और आस्था का दिन है। वह कहती हैं, “यह पर्व मुझे याद दिलाता है कि सच्चे नेतृत्व का आधार होता है विनम्रता, धैर्य और न्याय के लिए खड़े होना। राम का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है, चाहे वह तनाव में भी गरिमा बनाए रखने की बात हो या इच्छा से पहले कर्तव्य को चुनने की हो। उनका चरित्र मुझे हर बार यह सिखाता है कि करुणा और धर्म का मार्ग ही सच्चा मार्ग है।”
विज्ञापन

7 of 8
स्वाति शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'रिश्तों से बंधी गौरी' में जगदंबा देवी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री स्वाति शाह बचपन से ही राम नवमी को विशेष महत्व देती आई हैं। वह कहती हैं, “इस दिन मंदिर जाकर राम के दर्शन करना मेरे लिए आवश्यक है। काम की व्यस्तता के बावजूद मैं अपनी परंपराओं का पालन करने का पूरा प्रयास करती हूँ। राम से मैंने सबसे महत्वपूर्ण जो सीखा है वह है धैर्य और सहनशीलता। जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आएं, हार नहीं माननी चाहिए। हमें अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।”
विज्ञापन

8 of 8
टीवी सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ईशा पाठक कहती हैं, “राम नवमी हमारे घर में बड़ी श्रद्धा और नियमों के साथ मनाई जाती है। उस दिन व्रत रखती हूं और बिना पूजा किए कुछ नहीं खाती। राम की मर्यादा, संयम और शांति की भावना मुझे बहुत प्रेरित करती है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें