फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर और अनुपम खेर सहित बॉलीवुड के इन सितारों ने राम मंदिर भूमि पूजन पर दी बधाई

Wed, 05 Aug 2020 01:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर देश में उत्साह का माहौल है। बॉलीवुड सितारे भी इस पल के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने राम मंदिर के भूमिपूजन पर शुभकामनाएं दी हैं। इनमें लता मंगेशकर से लेकर कंगना रनौत तक शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार। कई राजाओं का, कई पीढ़ियों का और समस्त विश्व के राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है। कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है। शिलन्यास हो रहा है। इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण अडवाणी जी को जाता है, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा करके पूरे भारत में जनजागृति की थी और श्रेय माननीय बालासाहेब ठाकरे जी को भी जाता है।' लता मंगेशकर ने इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी का भी शुक्रिया किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें टेंट में लगे मंदिर और भव्य राम मंदिर की तस्वीर है। कंगना की डिजिटल टीम ने लिखा- 'दो तस्वीरें 500 सालों की यात्रा का वर्णन करती हुईं। एक ऐसी यात्रा जिसमें प्रेम, आस्था है और भक्ति का भाव है, सभ्यता की एक ऐसी यात्रा जो श्रीराम की महिमा की गाथा कहती है। जय श्री राम।'

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने लिखा, 'आपको और आपके परिवार को राम जन्मभूमि पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'एक लंबी तपस्या, त्याग और संघर्ष के बाद आज यह दिन आया। इसमें आप जैसे धर्म योद्धा का योगदान अद्भुत है। हम सब आपके ऋणी हैं। जय श्री राम।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें