फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में राम पर बने ये गाने रहे सुपरहिट, मोहम्मद रफी का गाया भजन आज भी पसंदीदा

Wed, 05 Aug 2020 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राम पर बने गाने - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर चारों ओर हर्ष और उल्लास का माहौल है। मंदिरों और आश्रमों में भजन कीर्तन हो रहे हैं। वहीं साधु संत से लेकर आम लोग तक रामधुन में मग्न हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड की बात करें तो फिल्मों में ऐसे कई यादगार गाने और भजन फिल्माए गए जो भगवान राम के प्रति श्रद्धा को दर्शाते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही गानों की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 7
मोहम्मद रफी - फोटो : सोशल मीडिया
1970 में रिलीज हुई फिल्म 'गोपी' में भजन 'सुख में सब साथी दुख में ना कोई' हर दौर में पसंदीदा रहा है। इसे मोहम्मद रफी ने गाया था जबकि संगीत कल्याण जी आनंद जी ने दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'सरगम' में राम जी की निकली सवारी गाना ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने को भी मोहम्मद रफी ने गाया था।

4 of 7
दिलीप कुमार
फिल्म 'गोपी' का ही एक और भजन 'राम चंद्र गए सिया से' आज भी खूब सुना जाता है। महेंद्र कपूर की आवाज में इसे दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था। 
विज्ञापन

5 of 7
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'नील कमल' के गाने 'रोम रोम में बसने वाले' को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म में वहीदा रहमान और मनोज कुमार की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन

6 of 7
सुनील दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'मिलन' का गाना 'राम करे ऐसा हो जाए' को मुकेश ने गाया था। फिल्म में सुनील दत्त की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोहम्मद रफी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'तुलसीदास' का एक और हिट गीत जिसे मोहम्मद रफी ने गया था। यह फिल्म साल 1954 में रिलीज हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें