फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गॉड सेक्स एंड ट्रुथ' हो गई सुपरहिट, अब क्या किसी दूसरी पॉर्न स्टार को लॉन्च करेंगे राम गोपाल वर्मा

Fri, 02 Feb 2018 08:14 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में पोर्न स्टार मिया मालकोवा को लेकर फिल्म बनाने वाले इस डायरेक्टर ने अपनी फिल्म 'गॉड सेक्स एंड ट्रूथ' को लेकर एक और ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 4
रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स की तुलना सलमान खान और दीपिका पादुकोण से कर दी। रामू ने एक स्क्रीन शॉट शेयर किया। इसमें उनकी टक्कर सलमान और दीपिका से हो रही थी। इस स्क्रीन शॉट के जरिए फिल्म मेकर ने दिखाया कि उनकी फिल्म ट्रेंड्स में 'पद्मावत' और 'टाइगर जिंदा है' से भी ऊपर है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
अब अपनी फिल्म की इसी सक्सेस को भुनाते हुए राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर बताया कि वह इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने वाले हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि इसके अगले पार्ट में वह किसी दूसरी स्टार को मौका देंगे या मिया मालकोवा ही उनकी एक्ट्रेस होंगी।
विज्ञापन

4 of 4
याद हो कि राम गोपाल वर्मा की 'गॉड सेक्स एंड ट्रुथ' फिल्म संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' के साथ यानी 25 जनवरी को ही रिलीज हुई थी। जहां 'पद्मावत' बॉक्सऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है तो दूसरी ओर 'गॉड सेक्स एंड ट्रूथ' को भी इंटरनेट पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें