फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के बाद जल्द आएगी संजय दत्त की एक और बायोपिक, मगर इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट

Fri, 20 Jul 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट की तारीफें हो रही हैं। फिल्म रिलीज हुए तीन हफ्ते बीत चुके है, मगर लोगों के बीच इसे लेकर क्रेज बरकरार है। इसी बीच खबर यह भी है कि बहुत जल्द संजय दत्त की एक और बायोपिक आने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा
मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने घोषणा की है कि वह संजय दत्त की एक और बायोपिक लाएंगे। उनका दावा है कि उनकी फिल्म एक्टर की जिंदगी की असलियत लोगों के सामने लाएगी। यही नहीं, उन्होंने अपनी फिल्म का नाम 'संजू: द रियल स्टोरी' तय की है। 
विज्ञापन

3 of 5
राम गोपाल वर्मा
'मुंबई मिरर' को दिए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'हां मैं संजय दत्त की बायोपिक बना रहा हूं।' हालांकि, उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। रिपोर्ट के अनुसार वर्मा राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'संजू' से नाखुश है। उनका मानना है कि फिल्म के जरिए संजय दत्त की जिंदगी से जुड़ी काली सच्चाई को व्हाइटवॉश करने की कोशिश की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राम गोपाल वर्मा की फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के उन हिस्सों को दिखाया गया जो फिल्म 'संजू' में नहीं थी। खासतौर से ए के-56 रायफल घर में रखने की घटना पर कहानी का फोकस होगा। 

4 of 5
राम गोपाल वर्मा
सूत्रों के मुताबिक राम गोपाल वर्मा उन पुलिसकर्मियों से मिल रहे हैं जो संजय दत्त की केस की जांच से जुड़े थे। साथ ही संजय दत्त के साथियों से भी वर्मा मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त और राम गोपाल वर्मा दो फिल्मों- 'दौड़' और 'डिपार्टमेंट' में साथ काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
फिल्म 'संजू' की बात करें तो रणबीर कपूर स्टारर इस बायोपिक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से पार जा चुका है। कमाई के मामले में यह फिल्म छठी सबसे हिट हिंदी फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म में दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, परेशा रावल, विकी कौशल, जिम सारभ, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा ने अहम रोल निभाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें