कुछ वक्त पहले ही जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को 'गे' और फिर 'बिकनी बेब' बोलने के बाद रामगोपाल वर्मा ने अब फिर से टाइगर श्रॉफ पर धावा बोला है और इस बार साथ में उन्होंने एक्टर विद्युत जामवाल को भी निशाने पर लिया है।
ये भी पढ़ें - रामगोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ को कहा 'बिकनी बेब'
विज्ञापन
2 of 5
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
हाल ही में रामगोपाल वर्मा ने शराब पीकर टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को चैलेंज किया और कहा कि वो देखना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ और विद्युत में से कौन अच्छा फाइटर है। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों को लड़ने के लिए भी उकसाया।
As a martial arts fan am really curious about who's better fighter btwn @iTIGERSHROFF and @VidyutJammwal ..I wish they will fight and prove
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 10, 2017
ये भी पढ़ें - जुबान पर काबू नहीं रख पाते ये 5 सेलेब, हर बार फंस जाते हैं
विज्ञापन
3 of 5
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
हालांकि इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ की तारीफ भी की और कहा कि वो टाइगर पर अपना दांव लगाना चाहेंगे क्योंकि एक्शन में ब्रूस ली के भी बाप हैं।
My bet is on @iTIGERSHROFF and am sure he will prove he's Bruce Lee ka baap by destroying @VidyutJammwal in an open challenge real fight
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 10, 2017
ये भी पढ़ें - आपत्तिजनक ट्वीट पर रामगोपाल वर्मा को मिली 'चप्पल से पिटाई' की धमकी
4 of 5
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
लेकिन इसी बीच विद्युत जामवाल ने रामगोपाल वर्मा का एक ऑडियो शेयर किया जिसमें वर्मा टाइगर श्रॉफ को महिला कहते सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो में वर्मा ये कहते हुए साफ सुनाई दे रहे हैं कि जितनी भी महिलाएं उन्होंने अपनी जिंदगी में देखी हैं, उनमें टाइगर श्रॉफ सबसे बेहतरीन हैं।'
Forget the Shaolin Monk style, check out @RGVZoomin's #drunkenmasterstylehttps://t.co/Hm1MDVnqXh
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) April 11, 2017
हालांकि इसके कुछ देर बाद ही रामगोपाल वर्मा ने अपने किए ट्वीट्स पर ये कहते हुए मांफी मांग ली कि उन्होंने शराब पीकर ये ट्वीट किए और ये मजाक में थे। साथ ही उन्होंने टाइगर श्रॉफ और विद्युत से इसके लिए माफी मांगी।
ये भी पढ़ें - राम गोपाल वर्मा का खुलासा- 'मिथुन चक्रवर्ती के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा'
वर्मा का ये रवैया काफी चौंकाने वाला है। हर बार वो किसी ना किसी एक्टर को लेकर ट्वीट करते हैं और फिर या तो वो उसे डिलीट कर देते हैं नहीं तो माफी मांग लेते हैं। लेकिन समझ नहीं आता कि वो आखिर ऐसा करते क्यों हैं ? क्या वो ये सब पब्लिसिटी में रहने के लिए करते हैं या फिर उन्हें इस तरह के विवाद पालने में मजा आता है ?
अब इस सबके पीछे रामगोपाल वर्मा की क्या मंशा रहती है ये तो वही जाने लेकिन इस तरह के मामलों से उनकी छवि वाकई खराब होती जा रही है। क्या उन पर लगाम नहीं लगनी चाहिए ?
ये भी पढ़ें - रामू के होली ट्वीट पर यूजर्स ने कहा- 'मियां आपको चढ़ गई है, कल माफीनामा तैयार रखना'