राम गोपाल वर्मा
- फोटो : Twitter
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के लिए लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री को जिम्मेदार मान रहे हैं वहीं राम गोपाल वर्मा का कहना है कि जो भी हुआ उसके लिए करण जौहर पर आरोप लगाना ये साबित करता है कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री की समझ नहीं है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- '12 साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद, दौलत और शोहरत हासिल करने के बाद अगर सुशांत अपनी जान ले लेते हैं क्योंकि उन्हें बाहरी जैसा महसूस कराया जाता है तो फिर उन 100 एक्टर्स के सुसाइड को भी ठीक ठहराया जा सकता है जो सुशांत के आसपास भी नहीं पहुंच पाए।'