फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने बताई दिल की बात, इस एक्टर को किस करने की थी चाहत

Thu, 14 Jul 2022 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘लड़की-एंटर द ड्रैगन गर्ल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को हिट कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि इन दिनों वह जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इस बीच डायरेक्टर ने अब ऐसा बयान दे दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस एक्टर को चाहते थे किस करना 
एक इंटरव्यू के दौरान राम गोपाल वर्मा से जब पूछा गया कि अगर ब्रूस ली जिंदा होते तो वह उनसे क्या सवाल पूछते? इस पर थोड़ी देर सोचने के बाद रामगोपाल वर्मा ने कहा, ‘मैं गे तो नहीं हूं लेकिन ब्रूस ली ऐसे पुरूष थे जिन्हें मैं किस करना चाहता था। ऐसा मैं उनके अस्तित्व की वजह से करना चाहता था।’
 
विज्ञापन

3 of 4
राम गोपाल वर्मा-ब्रूस ली - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रूस ली के हैं फैन
बता दें कि राम गोपाल वर्मा ब्रू ली के सबसे बड़े फैन में से एक हैं। ब्रू ली की फिल्म ‘एंटर द ड्रैगन’ देखकर वर्मा उनके व्यक्तित्व के कायल हो गए थे। बकौल राम गोपाल वर्मा ब्रू ली के अंदर कुछ अलग बात थी जो उन्हें बाकी के मार्शल आर्टिस्ट से अलग करती थी।
विज्ञापन

4 of 4
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो राम गोपाल वर्मा अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘शिवा’ ‘रंगीला’ ‘सत्या’ ‘कंपनी’ ‘सरकार’ जैसी जबरदस्त फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है। हालांकि कुछ समय से उनकी फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। अब उनकी फिल्म ‘लड़की एंटर द ड्रैगन’ 15 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पूजा भालेकर लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें