फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ कमाने के बाद ये डायरेक्टर फिर से बनाएगा संजय दत्त की बायोपिक, बहन ने जमकर लताड़ा

Mon, 23 Jul 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । इस फिल्म में संजय दत्त बने रणबीर कपूर ने अपनी एक्टिंग और लुक को लेकर खूब तारीफें बटोरीं । साथ ही विक्की कौशल के काम को भी खूब सराहना मिली । 300 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद अब 'संजू' साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है ।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म- संजू
फिल्म भले ही हिट हो गई हो लेकिन राज कुमार हिरानी पर संजय दत्त की छवि सुधारने के आरोप लगातार लग रहे हैं । इस पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का एक बड़ा बयान आया और पूरे बॉलीवुड में तहलका मच गया ।
विज्ञापन

3 of 5
राम गोपाल वर्मा
रामू ने कहा कि संयज दत्त की असली जिंदगी को इस फिल्म में दिखाया ही नहीं गया है । इसी के साथ उन्होंने ऐलान कर दिया कि अब वो संजय दत्त की बायोपिक बनाएंगे । इस बायोपिक में संजय दत्त की जिंदगी के डार्क साइड भी नजर आएंगे । 

4 of 5
राम गोपाल वर्मा
इसमें रामू 1993 में मुंबई बम धमाकों में एक्टर की भूमिका को उजागर करने की बात कह रहे हैं । रामू ने फिल्म का टाइटल 'संजूः द रियल स्टोरी' भी तय कर लिया है । इस घोषणा से संजय दत्त की बहन नमृता दत्ता बिल्कुल खुश नहीं हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
namrata dutt
नमृता ने मिड डे से बात करते हुए कहा, 'यह संजय की जिंदगी का दुखद अध्याय था। वह इसे पीछे छोड़ चुके हैं। वर्मा इसे वापस क्यों लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्में डार्क होती हैं । वह हमें फिर उसी दर्द में क्यों धकेलना चाहते हैं । संजय इन सबसे आगे निकल चुके हैं और रामू को उनकी जिंदगी को लेकर कुछ कहने का हक नहीं है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें