फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को याद करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखी इतनी भावुक चिट्ठी, रुला सकती है फैंस को

Sun, 25 Feb 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
श्रीदेवी की मौत ने पूरे बॉलीवुड को सदमें डाल दिया है। बॉलीवुड जगत के सितारों से लेकर राजनीति तक के लोग श्रीदेवी की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं, राम गोपाल वर्मा अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से सकते में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sridevi
राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी से अपनी पहली मुलाक़ात से लेकर तमाम अनुभव शेयर करते हुए एक चिट्ठी लिखी है। रामगोपाल वर्मा ने लिखा, मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं। मैं उनसे नफरत करता हूं मुझे ये एससास दिलाने के लिए वो भी बस एक इंसान थीं। कोई देवी नहीं। मैं उनसे नफरत करता हूं मुझे ये याद दिलाने के लिए कि उनके दिल को भी धड़कते रहने की ज़रूरत होती थी और वो दिल कभी भी रूक सकता है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
उन्होंने आगे कहा, मैं नफरत करता हूं इस बात से कि मुझे जिंदा रहना पड़ा उनकी मौत की खबरें सुनने के लिए। मैं भगवान से नफरत करता हूं, उन्हें मार डालने के लिए और मैं श्रीदेवी से नफरत करता हूं मर जाने के लिए। श्रीदेवी आप जहां भी हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।
 

 

4 of 5
sridevi
वह ईश्वर की एक ऐसी अनमोल रचना थीं जिसे उन्होंने एक स्पेशल मूड में बनाया था और वो मनुष्यता के लिए ईश्वर का एक विशेष उपहार बन कर आई थीं। श्रीदेवी के साथ मेरी यात्रा तब शुरू हुई जब मैं अपनी पहली फ़िल्म 'शिवा' की तैयारी कर रहा था। मैं तब नागार्जुन के चेन्नई वाले दफ्तर के बगल वाली गली में जाया करता जहां उन दिनों श्रीदेवी रहा करती थींऔर गेट के बाहर से ही उनके घर को घंटों देखा करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
इस खत में राम गोपाल वर्मा ने श्रीदेवी से जुड़ी कई बातें लिखी है। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर शाम तक मुंबई लाया जा सकता है। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया है। खबर है कि मुंबई से एक विशेष प्लेन दुबई भेजा जाएगा और देर शाम तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें