फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में फ्लॉप पर साउथ में सुपरस्टार है ये एक्टर, करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी से की थी शादी

Wed, 27 Mar 2019 12:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ram Charan Teja - फोटो : file photo
साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा (Ram Charan Teja) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण तेजा ने साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया। हालांकि हिंदी सिनेमाजगत में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। राम चरण तेजा का जन्म 1985 को चेन्नई में हुआ था। इन्होंने चिरुथा फिल्म से साल 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी। तो चलिए आज हम आपको उनके बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी अनकही बातें बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Zanjeer film poster - फोटो : file photo
राम चरण तेजा ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की हैं और एक तमिल फिल्म 'तूफान' के लिए गाना भी गाया है। राम चरण का बॉलीवुड डेब्यू खासा चर्चा में रह चुका है, हालांकि एक फिल्म के बाद वह किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए। अमिताभ स्टारर 70 के दशक की फिल्म 'जंजीर' के रीमेक से प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड भूमिका में राम चरण ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ram Charan Teja - फोटो : file photo
राम चरण तेजा के बॉलीवुड में डेब्यू के दौरान चिरंजीवी ने कहा था कि वह जिस एक्टर के फैन रहे, उनकी फिल्म के रीमेक से राम चरण की शुरुआत को लेकर वह खुश हैं। राम चरण तेजा ने 14 जून 2012 में अपोलो हॉस्पिटैलिटी के मालिक की बेटी उपासना से शादी की।

4 of 5
Ram Charan Teja Upasana Kamineni - फोटो : file photo
उपासना खुद भी अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। राम चरण ने फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी बखूबी अपने पैर जमाए हैं। राम चरण दक्षिण भारत के एक टीवी चैनल मां टीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरन तेजा
उनकी अपनी एक पोलो टीम है 'राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब'। इसके साथ ही वह ट्रूजेट नामक कंपनी के मालिक के रूप में एयरलाइन बिजनेस में भी हैं। जानकारी के मुताबिक राम कुमार तेजा ने हाल ने एस एस राजामौली की फिल्म RRR साइन की है। इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों की जिंदगी पर आधारित होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें