फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: सुबह-सुबह अपनी फिल्म 'आरआरआर' देखने थिएटर पहुंचे राम चरण, अभिनेता को देखकर पागल हुए फैंस

Fri, 25 Mar 2022 09:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' आज यानी 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जिस वजह से इस फिल्म का फैंस से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, रिलीज होने के बाद अब फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़ी संख्या में फैंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। वहीं, अपनी फिल्म 'आरआरआर' को देखने के लिए राम चरण भी सिनेमाघर पहुंचे। यहां पर अभिनेता को देखकर फैंस पागल हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राम चरण अपनी फिल्म 'आरआरआर' को देखने के लिए सुबह-सुबह हैदराबाद के श्री भ्रामराम्बा थिएटर पहुंचे। यहां पर अभिनेता को अचानक देखकर फैंस हैरान रह गए। वहीं, फैंस की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा। राम चरण को देखकर फैंस थिएटर के बाहर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इतना ही नहीं, फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद अभिनेता ने हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन किया। 
विज्ञापन

3 of 4
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
लुक की बात करें तो इस मौके पर राम चरण ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे थे। उन्होंने साथ ही मैचिंग कैप भी पहनी हुई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। राम चरण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह फैंस की भारी भीड़ के बीच नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में राम चरण के लिए उनके फैंस का पागलपन साफ नजर आ रहा है। हर कोई अभिनेता की एक झलक पाने के लिए या फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए बेकरार है।
विज्ञापन

4 of 4
आरआरआर का प्रमोशन करने स्टार कास्ट पहुंची दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
'आरआरआर' की बात करें तो फिल्म देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। फिल्म क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर बनाई गई है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकुमत और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म को देखने के बाद तो कुछ फैंस का यह भी मानना है कि ये फिल्म 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर काफी अच्छा-अच्छा लिख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें