अपने ड्राइवर का जन्मदिन मनाते राम चरण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, राम चरण के ड्राइवर नरेश का जन्मदिन था। ऐसे में अभिनेता ने अपने ड्राइवर के लिए एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनकी पत्नी उपासना और पूरा स्टाफ मौजूद था। जन्मदिन पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका ड्राइवर केक काटते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, राम चरण ड्राइवर के पीछे खड़े मुस्कुरा रहे हैं, उनकी इसी मुस्कुराहट ने फैंस का दिल जीत लिया है और वह उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।