एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की साउथ इंडियन फिल्म Manmadhudu 2 रिलीज को तैयार है। बीते दिनों इस फिल्म की टीजर रिलीज हुआ था, इसमें रकुल स्मोकिंग करते हुए नजर आई थीं। इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब इस पर एक्ट्रेस ने हेटर्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
rakul preet singh
रकुल प्रीत सिंह पर ये आरोप लगाया जा रहा था कि वो स्मोकिंग को प्रमोट कर रही हैं। उनके इस तरह से स्मोकिंग करने से लोगों पर गलत प्रभाव पड़ा रहा है। हाल में रकुल ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन
3 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
रकुल ने कहा, 'कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने सिगरेट पी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं था कि वे स्मोकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। रियल लाइफ में शाहिद कपूर वैजिटेरियन है। लोगों को रियल और रील करेक्टर्स में अंतर समझना चाहिए।'
4 of 5
rakul preet singh
- फोटो : social media
एक्ट्रेस ने कहा, 'Manmadhudu 2 में वो अवंतिका है जो स्मोक करती है, ये उसकी कहानी है। उन्होंने ये भी कहा कि वो ट्रोलिंग को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती हैं।