सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के दौरान ड्रग एंगल सामने आया है। जिसके चलते सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। रिया से पूछताछ में बहुत से खुलासे हुए हैं। रिया के ड्र्ग एंगल में पकड़े जाने की वजह से पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है। वहीं मामले को लेकर रिया से जब पूछताछ की गई तो इस दौरान उन्होंने इससे जुड़े कुछ बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी लिया है। इन नामों में साउथ इंडियन इंडस्ट्री की अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह का नाम भी सामने आया है। जिसके चलते अब रकुल काफी चर्चा में आ गई हैं।