इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिनमें से एक हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' थी। 'कठपुतली' अक्षय की इस साल की चौथी फिल्म थी क्योंकि इससे पहले 2022 में अक्षय की 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' रिलीज हुई। लेकिन यह तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रहीं, जिसके बाद अक्षय अपनी इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म को 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थीं। इस क्राइम स्टोरी में अक्षय और रकुल प्रीत सिंह के बीच लव स्टोरी फिल्माई गई थी, जिसे दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। रकुल प्रीत सिंह को इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया था। अब इन आलोचनाओं पर रकुल प्रीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।