फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं रकुल प्रीत, "हम दूसरों की तरह छुपाने में विश्वास नहीं रखते"

Fri, 14 Jan 2022 09:37 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत - जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह ने पिछले साल अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। अक्तूबर 2021 में अभिनेत्री रकुल प्रीत के जन्मदिन पर जैकी की पोस्ट और फिर रकुल की प्रतिक्रिया ने दोनों के रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। यहां तक रकुल ने  जैकी को अपना 'सबसे बड़ा उपहार' तक बता दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रकुल प्रीत - जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू में रकुल ने बताया कि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला क्यों किया। अभिनेत्री कहती हैं कि "हम दोनों का मानना है कि अपने प्रशंसकों से अपने रिश्ते के बारे में चीजें छुपाना सही नहीं है। यदि आप रिलेश्नशिप में हैं, तो आपको एक-दूसरे को वह सम्मान देना चाहिए और उसे पब्लिकली स्वीकार भी करना चाहिए। हम सभी जानते हैं कि बहुत सारे कपल अपने रिश्ते को छुपाते हैं। लेकिन हम दोनों की विचारधारा ऐसी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
रकुल प्रीत - जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जैकी ने रकुल के जन्मदिन पर उनकी प्रशंसा में काव्य पंक्तियां लिखीं थी। इस पोस्ट के बारे में बात करते हुए रकुल कहती हैं कि "मुझे नहीं पता था कि वह मेरे लिए एक पूरी कविता लिख देंगे। हां, मुझे पता था कि वह मुझे सार्वजनिक रूप से बधाई देंगे, लेकिन मुझे लगा कि सिर्फ 'जन्मदिन मुबारक' लिखेंगे। मुझे नहीं पता था कि यह इतना काव्यात्मक संदेश होगा। मैं खुद काफी हैरान थी”।

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रकुल ने कहा कि भले ही मैं और जैकी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है, लेकिन मैं अपने काम से अपना ध्यान नहीं हटाना चाहती हूं। उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन का हिस्सा है और यह मौजूद है। जैसे मेरे पास मेरे माता-पिता हैं, मेरे भाई हैं, वैसे ही मेरे जीवन में कोई खास है। मैं इसको न्यूज नहीं बनाना चाहती और जैकी भी ऐसा नहीं चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2022 में रकुल की सात फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें अजय देवगन के साथ 'रनवे 34', आयुष्मान खुराना के साथ 'डॉक्टर जी', जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'अटैक', और एकल लीड के रूप में उनकी पहली फिल्म 'छत्रीवाली' शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें