पिछले कुछ दिनों से एनटीआर की बायोपिक कई वजहों से चर्चाओं में है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर कृष कर रहे हैं। कृष ने हाल ही में कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका की शूटिंग खत्म की है। एनटीआर की बायोपिक में एनटीआर का किरदार उनके ही बेटे नंदामूरी बालाकृष्णा निभा रहे हैं। खैर, अब इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार निभाने जा रही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक सामने आया है।