रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर साथ नजर आएंगे भूमि और अक्षय
'शौचालय: एक प्रेम कथा' के बाद अक्षय और भूमि की जोड़ी फिर एक बार 'रक्षा बंधन' में नजर आने वाली है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट छुट्टियों को ध्यान में रखकर तय की गई है। जी हां, अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज होते ही 11 अगस्त को रक्षा बंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को पारसी नव वर्ष और 18 अगस्त को जन्माष्टमी की छुटि्टयां आने वाली हैं।