फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हीरोईनों के भाई हैं बड़े बिजनेसमैन, परदे के पीछे रहकर चला रहे करोड़ों की कंपनी

Thu, 23 Aug 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय
लाइमलाइट में रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन उनके परिवार या करीबी लोगों के बारे में लोग कम ही जानते हैं। ऐश्वर्या राय हों या प्रियंका चोपड़ा, इन सितारों की फैमिली चकाचौंध की दुनिया से दूर ही रहना पसंद करती है। रक्षाबंधन से पहले हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके भाईयों की चर्चा कम ही होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय और आदित्य राय
ऐश्वर्या राय और आदित्य राय
सबसे पहले बात करते हैं पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की। ऐश्वर्या राय को जहां दुनिया भर में लोग जानते हैं तो वहीं उनके भाई पेपराजी के कैमरों के सामने कम ही आना पसंद करते हैं। ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। आदित्य राय ने मॉडल श्रीमा राय से शादी की है और उनका एक बेटा भी है। आदित्य फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। फिल्म 'दिल का रिश्ता' उन्होंने ही प्रोड्यूस की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा
अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा
अनुष्का शर्मा जब भी किसी मुसीबत में होती हैं उनके भाई हमेशा उनके साथ खड़े होते हैं। शादी से पहले जब अनुष्का और विराट के बीच अनबन हुई थी तो उनके भाई कर्णेश शर्मा ने ही पैचअप करवाया था। कर्णेश मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं। साथ ही वो अंडर 19 रणजी क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा के भाई करनेश उनके प्रोडक्शन 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के को-फाउंडर हैं।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ कपूर
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ कपूर
सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में चल रहीं प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में हैं, उन्होंने स्विटजरलैंट से शेफ की ट्रेनिंग ली है। साथ ही उनका पुणे में एक पब लाउंज मगशॉट कैफे भी है।
विज्ञापन

5 of 6
सुष्मिता सेन और राजीव सेन
सुष्मिता सेन और राजीव सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं हालांकि सोशल मीडिया पर सुष्मिता लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव दुबई में रहते हैं और अक्सर मुंबई में आते-जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति चोपड़ा और सहज चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और सहज चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा इन दिनों नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वो अपने परिवार के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने भाई सहज चोपड़ा के कुकीज बिजनेस में भी मदद करती हैं। दो भाईयों शिवांग और सहज के साथ पली-बढ़ी परिणीति घर में सबसे लाडली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें