फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 अभिनेत्रियों के ये हैं बिजनेसमैन भाई, लाइमलाइट से रहते दूर और करोड़ों में करते कमाई

Thu, 15 Aug 2019 08:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या, अनुष्का, सुष्मिता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे तो अक्सर कैमरे में कैद होते रहते हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्यों के बारे में कम ही पता होता है। सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय या फिर बात अनुष्का के परिवार की हो, लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। अब जब रक्षा बंधन में महज कुछ ही दिन बचे हैं तो चलिए आपको बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेस के भाईयों बारे में बताते हैं जिन्हें आपने पहले शायद ही देखा हो। एक्ट्रेस के ये भाई पर्दे के पीछे रहते हैं और करोड़ों का बिजनेस संभालते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा
अनुष्का शर्मा जब भी किसी मुसीबत में होती हैं उनके भाई हमेशा उनके साथ खड़े होते हैं। शादी से पहले जब अनुष्का और विराट के बीच अनबन हुई थी तो उनके भाई कर्णेश शर्मा ने ही पैचअप करवाया था। कर्णेश अंडर 19 रणजी क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा उनके प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के को-फाउंडर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय और आदित्य राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय और आदित्य राय
ऐश्वर्या राय को जहां दुनिया भर में लोग जानते हैं तो वहीं उनके भाई पेपराजी के कैमरों के सामने कम ही आना पसंद करते हैं। ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। आदित्य राय ने मॉडल श्रीमा राय से शादी की है और उनका एक बेटा भी है। आदित्य फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। फिल्म 'दिल का रिश्ता' उन्होंने ही प्रोड्यूस की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ कपूर
प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में हैं, उन्होंने स्विटजरलैंट से शेफ की ट्रेनिंग ली है। साथ ही उनका पुणे में एक पब लाउंज मगशॉट कैफे भी है।
विज्ञापन

5 of 6
Rajeev Sen - फोटो : Instagram
सुष्मिता सेन और राजीव सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि सोशल मीडिया पर सुष्मिता लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव दुबई में रहते हैं और अक्सर मुंबई में आते-जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिणीति, शिवांग, सहज - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा, शिवांग और सहज चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा फिल्मों के साथ ही अपने परिवार के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने भाई सहज चोपड़ा के कुकीज बिजनेस में भी मदद करती हैं। दो भाईयों शिवांग और सहज के साथ पली-बढ़ी परिणीति घर में सबसे लाडली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें