फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं सारा अली खान ने भी मनाया रक्षाबंधन, भाई के साथ शेयर की तस्वीर

Sun, 26 Aug 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
देशभर में भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में भला बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कैसे पीछे रहने वाले थे। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। यही नहीं प्रियंका ने राखी पर मिले शगुन को दिखाते हुए पोस्ट लिखा कि 'मेरे पास भाईयों की पूरी आर्मी है और यह उनका लीडर है। रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। यह मेरा फेवरेट फेस्टिवल है। जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। मैं अपने भाई के बिना अपनी जिंदगी की सोच भी नहीं सकती।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने रक्षाबंधन पर तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने भाई इब्राहिम अली खान को राखी बांध रही हैं। साथ ही सारा ने लिखा कि 'सभी भाई बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। मैं तुमसे वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं और उम्मीद है कि तुम भी रहोगे।'
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone
दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ की बचपन की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'हमेशा की तरह मैं कहूंगी मैं तुमसे प्यार करने, तुम्हारी सुरक्षा करने और परेशान करने का वादा करती हूं। हमेशा...।'

4 of 5
Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन ने श्वेता बच्चन के साथ बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'जब हम मैचिंग का पजामा पहनते थे तब से हर चीज में पार्टनर हैं। हैप्पी राखी, श्वेता दी। लव यू।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'मेरे सभी भाईयों को राखी की शुभकामनाएंं... मेरी जिंदगी में आने के लिए सभी को धन्यवाद। सभी को बहुत सारा प्यार लेकिन मुझे माफ करना इस साल मैं राखी बांधने के लिए नहीं हूं।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें