रक्षा बंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दिनों रिलीज हुई हिंदी फिल्में साउथ की फिल्मों से लगातार पिछड़ती जा रही हैं। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़ दें तो सिनेमाघरों में बॉलीवुड की कोई भी फिल्में टिक नहीं पा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जो हमेशा साल ज्यादा से ज्यादा फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं, जिनकी सभी फिल्में सुपरहिट जाती थीं, वहीं इस साल उनकी एक भी फिल्म टिकट खिड़की पर हिट नहीं हो पा रही। हिट तो जाने दीजिए अक्षय की फिल्में लागत भी नहीं निकाल पा रही हैं।