फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को होली की बधाई देकर ट्रोल हुईं राखी सावंत, यूजर्स बोले- पाकिस्तान ही चली जाओ

Sat, 16 Mar 2019 02:50 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi sawant - फोटो : instagram
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती हैं। बीते दिनों लुधियाना में रेसलिंग की प्रमोशन के लिए पहुंची राखी ने अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था। राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर होली की शुभकामनाएं दीं लेकिन इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
वीडियो में राखी सावंत के चेहरे और शरीर पर रंग लगा हुआ है। इसमें वह डांस मूव करती हुई नजर आ रही हैं। इसे पोस्ट कर उन्होंने अपने फैंस को एडवांस में ही हैप्पी होली विश किया है। लेकिन राखी का ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आ रहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi sawant - फोटो : instagram
एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान ही चली जाओ, भारत में क्या काम है आपका। दूसरे ने यूजर ने तो कमेंट करते हुए राखी की तुलना पूनम पांडे से कर दी। यूजर ने लिखा, पूनम पांडे बनने की नाकाम कोशिश कर रही है। एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि मुंह पर काला रंग लगाना भूल गई हो क्या।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
बीते दिनों सीडब्ल्यूई कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट ब्रेकडाउन शो से एक दिन पहले रेसलिंग की प्रमोशन के लिए राखी सावंत लुधियाना पहुंची थीं। इस दौरान राखी सावंत के साथ द ग्रेट खली ओपन जीप में रोड शो कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने गाड़ी पर चढ़कर उनके साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi sawant
राखी सावंत ने बताया था कि वह ओपन जीप में थी। चौड़ा बाजार में रोड शो के दौरान कुछ युवक जीप पर चढ़ गए और गलत हरकत करने लगे। उन्हें विरोध किया तो युवक जीप से उतरकर फरार हो गए। इस घटना से दुखी होकर राखी ने कहा था कि अब दोबारा कभी पंजाब नहीं आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें