फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव स्टोरी का खुलासा करने के बाद शादी के जोड़े में दिखी राखी सावंत, पति अभी 'परदे' में

Tue, 06 Aug 2019 05:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । शादी के दो दिन बाद राखी ने बताया कि उन्होंने रितेश नाम के एक NRI से शादी कर ली है । हालांकि इससे पहले राखी ने कहा था कि वो एक फोटोशूट था । अब शादी की बात कबूलने के बाद राखी ने ब्राइडल शूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
तस्वीरों में राखी लहंगे, गहने, बेंदा और लाल बिंदी में खूबसूरत दिख रही हैं । उन्होंने बालों का बन बनाया और उसमें गजरा भी लगाया । फोटो शेयर कर राखी ने लिखा, 'सुंदर' । कुछ यूजर्स ने राखी की इन तस्वीरों को पसंद किया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया । 
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media
एक यूजर ने लिखा, 'अब अपने पति की भी फोटो दिखाओ ।' बता दें कि मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाए राखी सावंत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'मैं बहुत खुश हूं और बहुत मजे कर रही हूं। मेरे ईश्वर और फैन्स को शुक्रिया।'उन्होंने अपने चूड़े में पति रितेश का नाम भी लिखवाया । 
 

4 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
फोटो शेयर करते वक्त राखी ने चूड़े पर लिखे नाम को छिपा दिया । राखी ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को शादी की थी। एक इंटरव्यू में  कहा- 'मेरे पति का नाम रितेश है। वो डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। गुड न्यूज तो है, लेकिन मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी न बुलाना होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी लव स्टोरी के बारे में उन्होंने कहा कि सिर्फ व्हाट्सएप चैट के जरिए ही उन्हें प्यार हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर प्रपोजल मिला और शादी करने के लिए उन्होंने हां कह दिया। राखी ने कहा कि शादी में परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल राखी का यूएस जाने का कोई इरादा नहीं है । वो अभी बॉलीवुड में ही काम करेंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें