फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद वायरल हुआ राखी का ये वीडियो, कहा- 'मोदीजी आ गए तो ये भी छिन...'

Sat, 23 Nov 2019 04:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant - फोटो : instagram
राखी सावंत सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। देश दुनिया में हो रही घटनाओं पर उनकी नजर बराबर बनी रहती है और वो वीडियो शेयर कर अपनी राय भी जाहिर करती हैं। आप तो जानते ही होंगे कि महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। भाजपा-अजित पवार ने मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media

ऐसी सियासी सरगर्मी में राखी सावंत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस को आगाह कर रही हैं कि अगर इन लोगों ने मिलकर सरकार नहीं बनाई तो कहीं बहुत देर न हो जाए। राखी ने ये वीडियो शुक्रवार को ही शेयर किया है और एक दिन बाद महाराष्ट्र में सरकार बन गई है। राखी के इस वीडियो को 41 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी इस वीडियो में वह कह रही हैं- ''नमस्कार दोस्तों। बहुत दिनों के बाद में मुंबई में हूं। ऑटो में बैठी हूं बहुत मजा आ रहा है। ये मेरी जन्मभूमि कर्मभूमि है। लेकिन यहां आकर इतना दुख हो रहा हैं क्योंकि अभी तक यहां का मुख्यमंत्री नहीं बना। जब राखी सावंत बोल देती है तो बोल देती है।''
 

4 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
राखी इस वीडियो में आगे कहती हैं-''मैंने बोला उद्धव ठाकरे को सीएम बना दो। शिवसेना और पवार साहब आप लोग आपस में लड़ो मत। सोनिया गांधी जी फटाफट आपस में मेल मिलाप कर लो। फिर अगर मोदीजी आ गए तो फिर खत्म हो जाएगा सबकुछ। ये मौका भी नहीं मिलेगा। इसलिए जल्द से जल्द निर्णय लो। सबको मिल बांट के मिलेगा सबकुछ।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी पिछले कुछ महीने से अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनके पति रितेश को आजतक किसी ने देखा नहीं है। लेकिन वीडियो शेयर कर वह अक्सर बताती रहती हैं कि रितेश से वह बहुत प्यार करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें