फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: MBA करके डॉक्टर बनीं राखी सावंत का खूब उड़ रहा मजाक, यूजर्स बोले- तो फिर हम प्रधानमंत्री हैं

Fri, 29 Jul 2022 08:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी के फोटो और वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। फिलहाल राखी दुबई में हैं, जहां उन्हें दादा साहब आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इवेंट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह बता रही हैं कि अब वो डॉक्टर राखी सावंत बन गई हैं। वहीं, अब राखी के इस फनी वीडियो पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत,अर्जुन बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में राखी रेड कलर के ग्रैजुएशन कैप और गाउन में नजर आ रही हैं। राखी के साथ अभिनेता अर्जुन बाजवा भी नजर आ रहे हैं। राखी कह रही हैं कि मैं एमबीए हो गई हूं। डॉक्टर राखी सावंत। इस पर अर्जुन बाजवा भी राखी को बधाई देते हुए कहते हैं, 'मैं उनका पेशेंट हूं और उन्हें बधाई देने आया हूं। डॉक्टर राखी सावंत को बधाई।' इस पर राखी कहती हैं, 'अब मैं इनका ऐसा ऑपरेशन करूंगी कि मुन्नाभाई भी फेल हो जाएगा।'

विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत के इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ को राखी का फनी अंदाज पसंद आ रहा है, तो कुछ उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर राखी डॉक्टर है तो मैं प्रधानमंत्री हूं', तो दूसरे ने कहा, 'पेशेंट पहले ही मर जाएगा।' वहीं, कई लोग राखी से सवाल कर रहे हैं कि एमबीए करके कोई डॉक्टर कैसे बन सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अपने पति रितेश से अलग होने के बाद बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। बीते दिनों राखी ने 'बिग बॉस 16' के घर में जाकर आदिल के साथ शादी करने की भी इच्छा जताई थी और मेकर्स से भी ऐसा करने की अपील की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें