फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक

Mon, 31 Oct 2022 10:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान इन दिनों टीवी के मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में नजर आ रहे हैं। उनपर मीटू कैंपेन के दौरान गंभीर आरोप लगे हैं। बीते दिनों दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखकर साजिद खान को शो से बाहर करवाने की मांग की थी। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इन सबके बाद राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा का जमकर मजाक उड़ाया है।

 
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत कैमरे के सामने आईं और उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को लेकर खूब नौटंकी की। इस बार राखी सावंत ने मीटू के आरोपी साजिद खान को बेकसूर ठहरा दिया है और शर्लिन चोपड़ा का भी खूब मजाक उड़ाया है। हाल ही में शर्लिन ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और उन्हें जल्द से जल्द बिग बॉस से बाहर करने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर एक दिन पहले ही शर्लिन पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट हुईं। 

इसे भी पढ़ें- Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई करवाना चाहते हैं पत्नी का लाइ डिटेक्टर टेस्ट! बोले- मशीन झूठ नहीं बोलती
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया के सामने साजिद पर कोई कार्रवाई ना होने की वजह सलमान खान को बताती नजर आई थीं। इसके अलावा वह कैमरे के सामने रोती भी दिखीं थीं। जिसके बाद राखी सावंत ने कैमरे के सामने रोने की एक्टिंग की और शर्लिन चोपड़ा को बहुत कुछ कहा। राखी सावंत ने साजिद को अपना भाई बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई आया ही नहीं क्योंकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। राखी ने कहा शर्लिन बेवजह उनके पीछे पड़ी है।

विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत की ये वीडियो देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। उनके मुताबिक राखी जब खुद ऐसा ड्रामा करती हैं तब वो ये बात क्यों नहीं सोचती हैं। इसके अलावा साजिद खान का सपोर्ट करने के कारण भी लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें