फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: फिल्में ही नहीं भोजपुरी आइटम सॉन्ग भी हैं हिट, इन अभिनेत्रियों ने किए हैं जबरदस्त डांस मूव्स

Thu, 14 Jul 2022 05:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संभावना सेठ, राखी सावंत, प्रियंका पंडित - फोटो : insta
भोजपुरी फिल्मों को लेकर आजकल लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसके अलावा आए दिन कोई न कोई नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होता ही रहता है, वहीं पार्टियों में तो लोग कई बार भोजपुरी सिनेमा के गानों पर जमकर डांस करते हैं। भोजपुरी फिल्मों के गाने ही काफी तेज म्यूजिक वाले होते हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में बॉलीवुड की तरह आइटम सॉन्ग भी फिल्माए जाते हैं, जिनमें जानी-मानी अभिनेत्रियों ने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं ये अभिनेत्रियां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संभावना सेठ - फोटो : social media
संभावना सेठ
एक्ट्रेस संभावना सेठ बॉलीवुड फिल्मों के आइटम सॉन्ग में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। इसके साथ ही वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी आइटम नंबर पर जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। वह 'टुक टुक देखे मोहे दिलवाले', 'उठेला दरदिया', 'चॉकलेट जवानी' जैसे गानों में दिखाई दे चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका पंडित - फोटो : Instagram/priyanka_pandit_
प्रियंका पंडित
अभिनेत्री प्रियंका पंडित को अभिनय के साथ आइटम सॉन्ग में शानदार डांस के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 'हुस्न के बगिया हरी भरी', 'सारा बिहारी फैन' और 'ऑर्डर पे मर्डर करे' जैसे गानों पर अपने धमाकेदार डांस से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत
ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत के बारे में तो हर कोई वाकिफ है। वह बॉलीवुड के कई हिट आइटम सॉन्ग में अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं, लेकिन इसी के साथ वह भोजपुरी अभिनेताओं संग भी काम कर चुकी हैं। राखी ने भोजपुरी में 'लगा नवरतन तेल' जैसा हिट आइटम नंबर दिया है। वहीं वह अन्य कई रीजनल भाषाओं में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीमा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा सिंह
अभिनेत्री सीमा सिंह को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को धमाकेदार आइटम सॉन्ग्स भी दिए हैं। सीमा सिंह ने 'बलमुआ तोहरे खातिर', 'लज्जो', 'दिल ता पागल होला' जैसे आइटम सॉन्ग  पर डांस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें