फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के ऐलान के 7 दिन बाद राखी ने दीपक से तोड़ा रिश्ता, बोलीं- 'तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने..'

Thu, 06 Dec 2018 09:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal
विवादों से घिरी रहने वाली राखी सावंत ने हाल में ही दीपक कलाल से शादी का ऐलान करके सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। राखी सावंत ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर किया था बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीपक के साथ मीडिया से रूबरू भी हुईं। दीपक कलाल से शादी के ऐलान के कुछ दिन बाद ही राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी दीपक कलाल पर इल्जाम लगा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : Instagram
इस वीडियो को राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। राखी नए वीडियो में खुलेआम दीपक और अपने रिश्ते पर सवाल उठा रही हैं। इसके साथ ही कह रही हैं कि वह उन्हें ब्लॉक कर देंगी। वीडियो में राखी ने कहा - 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। 14-15 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री में हूं। मैंने बहुत मेहनत की है, मैं इस तरह की कोई भी गंदी चीज नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal
राखी आगे कह रही हैं - 'मैं अपने पूरे परिवार को संभाल रही हूं इसलिए मुझे यह गंदी पब्लिसिटी बिल्कुल नहीं चाहिए। जो भी हुआ उसे भूल जाओ, लोग मुझे गालियां देते हैं और गंदा-गंदा बोलते हैं। मैंने यह सब बातें कभी नहीं की है। मैं बहुत सीधा-सादी और भगवान को मानने वाली लड़की हूं। मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है, तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने झूठ बोला है। राखी सावंत के इस वीडियो के बाद यूजर्स भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। इसके साथ ही राखी सावंत के इस वीडियो को भी पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं।' 

4 of 5
rakhi sawant - फोटो : file photo
आपको बता दें, राखी सावंत और दीपक कलाल ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि दोनों लॉस एंजेल्स में 31 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। इस ऐलान के बाद दोनों ने प्रेस कॉफ्फ्रेंस भी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों एक दूसरे से गाली-गलौच करते नजर आए। दोनों ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान खूब हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान राखी ने दीपक को पतीला तक कह दिया था। हद तो तब हो गई जब दीपक कलाल ने देश को बलात्कार जैसे अपराध से बचाने का अजीब आइडिया सुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : file photo
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक ने कहा - 'हम जल्द ही एक डॉल बनाने वाले हैं सिलिकॉन डॉल...उस डॉल का नाम होगा राखी सावंत...राखी सावंत डॉल एक ऐसी डॉल होगी जो युवा लड़कों के लिए कारगर होगी। इसके बाद कभी समाज में कभी बलात्कार नहीं होगा....इससे समाज में हो रहे बुरे कामों पर रोक लगेगी। यह बलिदान मेरी राखी करेगी।' राखी और दीपक ने जो वीडियो शेयर किए हैं इसमें उन्होंने बताया कि वो केला मैरिज करेंगे। साथ ही दोनों ने न्यूड वेडिंग करने की भी बात कही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें