फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के सपोर्ट में राखी सावंत, बोलीं- 'सबका सम्मान करो, क्या पता वो लड़का कल PM बन जाए'

Mon, 22 Mar 2021 01:39 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत - फोटो : Social media

पिछले दिनों ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय कामराज और खाना ऑर्डर करने वाली ग्राहक हितेशा चंद्रानी के बीच मारपीट की खबरें सामने आईं। बैंगलुरू की हितेशा ने आरोप लगाया था कि डिलीवरी ब्वॉय ने खाना देरी से पहुंचाने की शिकायत करने पर उनपर हमला कर दिया था और मारपीट में उनकी नाक पर गहरा जख्म दे दिया था। हालांकि बाद में इस मामले में नया मोड़ आया और कामराज ने हितेशा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस हितेशा के खिलाफ जांच में जुट गई थी। सहानुभूति बटोरने के लिए वीडियो वायरल करने वाली हितेशा को ये केस कामराज पर झूठा आरोप लगाने और मारपीट करने के लिए अब भारी पड़ गया है। इस मामले में कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रया दी है। अब राखी सावंत ने टिप्पणी की है।

विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
बिग बॉस के दो सीजन में अपना सिक्का चलाने वाली राखी सावंत ने जोमैटो के कामराज वाले मामले में टिप्पणी करके सुर्खियां बटोर ली हैं। उन्होंने एक पैपराजी के सवाल के जवाब में काफी कुछ कहा। राखी सावंत बोलीं ‘मुझे लगता है कि जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय के साथ अन्याय हुआ है। मैं बहुत दुखी हूं।’
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
राखी ने आगे कहा कि ये ऑनलाइन फूड डिलीवरी वाले आपकी भूख मिटाते हैं। इनकी इज्जत करो। इनसे प्यार करो। क्योंकि कोरोना के समय में भी वो घर से बाहर निकलकर लोगों को खाना पहुंचाते रहे। इन्हें एक गिलास पानी के लिए पूछो। मैं भी पूछती हूं। मेरे घर कोई डिलीवरी ब्वॉय खाना पहुंचाने आता है तो मैं उसको पानी पिलाती हूं।

4 of 6
Rakhi Sawant - फोटो : social media
राखी सावंत ने कहा कि हर एक व्यक्ति का सम्मान करो। क्योंकि किसी को ये नहीं पता कि कल को कौन प्रधानमंत्री बन जाए। इसलिए हर किसी की इज्जत करो। हम किसी को कुछ नहीं दे सकते, लेकिन प्यार तो दे ही सकते हैं। इसके पैसे नहीं लगते। इतना कहकर राखी ने साफ किया कि कामराज के साथ हुए व्यवहार के लिए दुखी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Zomato Case Bengaluru: Hitesha Chandrani and Kamaraj - फोटो : Social Media

बता दें कि कामराज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके बताया था कि हितेशा द्वारा उसपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। कामराज ने दावों का खंडन किया और कहा था कि महिला ने उसपर हमला करने की कोशिश करते हुए खुद को घायल कर लिया। वहीं, जोमैटो की तरफ से कहा गया कि कंपनी ने कामराज को निलंबित कर दिया है। हालांकि, उसकी कानूनी फीस के लिए भुगतान किया जा रहा है। साथ ही हितेशा के इलाज का खर्च भी कंपनी वहन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोमेटो मामला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डिलीवरी ब्वॉय की सर्विस रेटिंग काफी अच्छी है। इससे पहले कभी उसकी कोई शिकायत नहीं आई। उसके बेहतर काम के लिए बाकी ग्राहकों की तरफ से उसे 4.75 रेटिंग मिली हुई है। वहीं, कामराज के समर्थन में कई सेलेब्स सामने आए हैं। इनमें काम्या पंजाबी, परिणीति चोपड़ा, रोहित रॉय समेत अन्य ने कामराज के समर्थन में ट्वीट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें