फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नौ महीने बाद राखी सावंत ने दिखाई पति की झलक, शेयर किया Wedding Album

Sat, 18 Apr 2020 02:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने पति रितेश की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है लेकिन इसमें थोड़ा ट्विस्ट है। फैंस के बीच राखी सावंत के पति को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल राखी ने ये तो बताया कि उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है लेकिन तस्वीर कभी नहीं दिखाई। अब राखी ने थोड़े सस्पेंस के साथ अपने पति की तस्वीर शेयर की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि इस तस्वीरों में उनके पति का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन ये तस्वीरें उनकी शादी की हैं। इन तस्वीरों में राखी लाल रंग के शादी के जोड़ी में बैठी हुई हैं। राखी की ये तस्वीर शादी के मंडप की है और उन्होंने गले में जय माला भी डाली हुई है। एक तस्वीर में वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं। इसमें राखी के साथ रितेश का हाथ भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी की इन तस्वीरों को देखें तो लगता है उन्होंने तीन तरह से शादी की है। राखी और रितेश ने हिन्दू रीति-रिवाज, क्रिश्चियन रीति-रिवाज और कोर्ट मैरिज की है। बता दें कि राखी सावंत के पति रितेश ने इंटरव्यू देकर बोला था कि वे मीडिया के सामने नहीं आना चाहते हैं। खुद राखी का कहना भी यही है कि उनके पति लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी के मुताबिक उनके पति लंदन में रहते हैं। बता दें राखी मांग में सिंदूर लगाए राखी आए दिन वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। पिछले साल से उनकी सीक्रेट शादी चर्चा में बनी हुई है। अभी कुछ दिनों पहले ही राखी अपने पति से मिलने UK पहुंच गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी थी। उन्होंने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी सावंत ने शेयर की गई सभी तस्वीरों में अपने पति की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। किसी में उनका हाथ दिख रहा है तो किसी में सिर्फ कपड़े। बता दें इन दिनों राखी सावंत लॉकडाउन की वजह से अपने घर में कैद हैं। वे लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें