फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर पहले भी दो बार फैंस को धोखा दे चुकीं राखी सावंत, तीसरी बार अब दिया ये बयान

Tue, 30 Jul 2019 01:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rakhi sawant - फोटो : social media
कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। कभी वो अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी हरकतों की वजह से। ऐसे में अगर राखी सावंत की शादी हो तो भला वो कैसे छुप सकती है। खबर है कि मुंबई के एक होटल में राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
विज्ञापन

2 of 6
rakhi sawant - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर राखी की शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने राखी सांवत की खबर छापी थी कि राखी ने 28 जुलाई को एक एनआरआई (NRI) लड़के सेे होटल जेडब्ल्यू मैरियट में शादी कर ली है। शादी की सभी रस्में बेहद गोपनीय रखी गईं और इसमें केवल 4-5 करीबी ही शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant - फोटो : social media
बाद में जब वेबसाइट ने राखी सावंत से शादी को लेकर बात की तो उन्होंने इस तरह की खबरों को सरासर गलत बताया। राखी ने कहा कि 'यह सच नहीं है कि मैंने शादी कर ली है। मैं जेडब्ल्यू मैरियट में एक ब्राइडल शूट कर रही थी। जहां 2-3 लोग ही शूट के दौरान मौजूद थे जिसमें से एक एनआरआई भी था।'

4 of 6
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी ने आगे कहा कि 'अगर कोई एक्ट्रेस हाथों में मेहंदी लगाती है या माथे पर सिंदूर लगाती है तो यह मान लिया जाता है कि उसने शादी की है। अगर कोई एक्ट्रेस हॉस्पिटल जाती है तो कहा जाता है कि वो बेबी प्लानिंग या अबॉर्शन के लिए गई है। अगर मैं शादी का प्लान करूंगी तो वो साल 2020 होगा। मैं खुलेआम इसका एलान करूंगी।'
विज्ञापन

5 of 6
rakhi ka swayamvar - फोटो : social media
राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- 'ब्राइडल शूट।' इस दौरान उन्होंने व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना था, साथ ही क्राउन भी कैरी किया। राखी के हाथों में लाल चूड़ा भी दिखा। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता पकड़ रखा था। शादी की बात करें तो साल 2009 में टीवी शो राखी का स्वयंवर में राखी सावंत ने टोरंटो बेेस्ड बिजनेसमैन इलेश पारुजनवाला से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। कुछ ही महीनों बाद राखी सावंत ने ये सगाई तोड़ दी। राखी ने यह खुलेआम कबूल किया था कि उन्होंने पैसों के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rakhi sawant
31 दिसंबर 2018 में राखी सावंत दोबारा अपनी शादी को लेकर चर्चा में आईं जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एलान किया कि वो इंडियाज गॉट टैलेंट फेम दीपक कलाल से शादी करने वाली हैं। यही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी का कार्ड भी शेयर किया था लेकिन ये खबरें महज अफवाह निकलीं। बाद में राखी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि दीपक कलाल संग शादी की खबर पब्लिसिटी स्टंट था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें