राखी सावंत
- फोटो : instagram
बता दें राखी के शादी की खबर एक वेबसाइट ने छापते हुए लिखा था- राखी सावंत ने एक एनआरआई (NRI) लड़के से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। यह शादी उन्होंने मुंबई के जे डब्लू मैरियट होटल में 28 जुलाई को की है। इस शादी को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। इसमें मात्र घरवालों को बुलाया गया था। जिनकी उपस्थिति भी मात्र 4-5 लोगों की ही थी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत की शादी की चर्चा सामने आई है। इसके पहले भी वे पिछले साल दीपक कलाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी की प्लानिंग बताई थी। लेकिन दोनों की ही शादी नहीं हुई। इसके पहले 2009 में राखी का स्वयंवर नाम से एक रियलिटी टीवी शो भी कर चुकी हैं।