फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स मामले में भारती सिंह को लेकर राखी सावंत ने कहा कुछ ऐसा, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Thu, 26 Nov 2020 08:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। अब तक एनसीबी मुंबई में कई जगहों को छापेमारी कर चुकी है। इनमें कई फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी सावंत बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। फिल्मी सितारों के घर पर एनसीबी की हो रही छापेमारी पर उन्होंने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की गिरफ्तारी पर भी बड़ी बात बोली है। राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्रग्स मामले में क्यों कलाकार ही पकड़े जा रहे हैं ? कोई मंत्री का बेटा क्यों नहीं पकड़ा जाता है ? 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी सावंत ने कहा, 'अचानक से छापे मारे जाते हैं और ड्रग मिलता है। मुझे नहीं पता कि कोई फोन कर रहा है या कोई टिप दे रहा है। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं कि क्यों सिर्फ कलाकार पकड़े जाते हैं, क्यों एक मंत्री का बेटा नहीं पकड़ा जाता। देश में और लोग भी ले रहे हैं क्या सिर्फ कलाकार ही लेते हैं। मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि भारती जी के साथ ऐसा हो सकता है।'

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी सावंत ने आगे कहा, 'भारती सिंह इंडिया की नंबर कॉमेडियन हैं। उनकी इज्जत है। मैंने जब यह खबर सुनी थी तो मेरे पांव तले जमीन खिसक गई थी। भारती और हर्ष मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगता है कि यह किसी का षडयंत्र हैं। मुझे लगता है कि किसी ने उनके घर में रखा और पीछे से फोन कर दिया, लेकिन भारती ने इसे कुबूल किया है, मुझे नहीं पता है कि कैसे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी सावंत ने आगे कहा, 'हमारी एजेंसी एनसीबी अच्छा काम कर रही है। मैं तो कहती हूं कि सबका नारको टेस्ट करो, जिस तरह से कोरोना टेस्ट हो रहा है। मुझे लगता है कि सबके खून में ड्रग्स निकलेगा ही निकलेगा।' राखी सावंत के इस बयान के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही बोला। एक अन्य यूजर ने लिखा- काफी हद तक आपने सही बोला है। एकदम सही। 

पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की CBI जांच की याचिका को किया खारिज, कहा- 'पुलिस से संपर्क करें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें