फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: आलिया भट्ट के साथ दहेज में जा रही हैं राखी सावंत ! बोलीं- मैं तो बैग में...

Sun, 10 Apr 2022 06:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने शादी की खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन ये खबर बी-टाउन में जंगल में आग की तरह फैल चुकी है। शादी के वेन्यू से लेकर आलिया की ड्रेस तक, प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर रिसेप्शन के होटल तक सब कुछ डिसाइड हो चुका है। हाल ही में कृष्णा राज बंगले की सजावट वाली वीडियो सामने आने के बाद ये तो तय हो चुका है कि शादी की तारीख नजदीक आ गई है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में राखी सावंत ने रणबीर और आलिया की शादी पर खुशी जताई और कहा कि वो भी आलिया के साथ दहेज के रूप में बैग में बैठकर जा रही हैं। राखी ने कहा- आलिया के लिए ये साल कितना अच्छा है...गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर सुपरहिट हो गई...और अब वो शादी कर रही है...हॉलीवुड जा रही है...और दहेज में मैं भी जा रही हूं, बैग में बैठ जाऊंगी। राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। तैयारियों के बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरके हाउस को कुछ लोग दुल्हन की तरह सजा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद रणबीर और आलिया के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। तीन से चार दिन तक चलने वाले प्री वेडिंग फंक्शन के बाद यह जोड़ा 13 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा। रणबीर और आलिया चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो पहली बार रणबीर और आलिया एकसाथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव को 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। रणबीर और आलिया के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें