फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर आया राखी का बयान, कहा- 'रातों रात अमित शाह जी ने...'

Sun, 24 Nov 2019 05:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi, Amit Shah - फोटो : instagram
राखी सावंत को बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में गिना जाता है जिनकी देश दुनिया में हो रही घटनाओं पर नजर बराबर बनी रहती है। राखी वीडियो शेयर कर अपनी राय भी जाहिर करती हैं। बात चाहे किसी पर बयान देने की हो या अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की राखी हमेशा आगे नजर आती हैं। अब राखी सावंत ने महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर बयान दिया है। आप तो जानते ही होंगे कि महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। शुक्रवार शाम को शिवसेना के उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बना रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार सुबह-सुबह भाजपा के देवेंद्र फणनवीस के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते नजर आए। मामले में शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant - फोटो : instagram

ऐसी सियासी सरगर्मी में राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस को कह रही हैं कि मैंने आप लोगों को पहले ही कहा था कि आपस में सुलह कर जल्दी सरकार बना लो। नहीं तो बहुत देर हो जाएगी। राखी ने ये वीडियो शनिवार को शेयर किया है। राखी के इस वीडियो को 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी इस वीडियो में वह कह रही हैं- ''लो कर लो बात बोला था न मैंने। पवार साहब को शिवसेना को लड़ो मत सोचो मत इतना टाइम नहीं है। देख लो मोदी जी कितने पावरफुल हैं। तुम लोगों की लड़ाई देख रातों रात अमित शाह ने पवार साहब को फोन कर दिया। भाई उधर कुछ मिलेगा नहीं उधर जाओगे तो उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाना पड़ेगा।''

4 of 5
राखी सावंत
राखी आगे कहती हैं-''अब देखो उद्धव जी। गई ना सीएम की कुर्सी हाथ से। मैं बहुत चाहती थी कि आप सीएम बनो। मोदी जी के पीछे अमित शाह का दिमाग है। मास्टरमाइंड हैं वो इन सबके। गुजराती हैं न गुजरातियों का दिमाग बहुत तेज होता है। मै भी गुजराती हूं।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
बता दें राखी पिछले कुछ महीने से अपनी सीक्रेट शादी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनके पति रितेश को आजतक किसी ने देखा नहीं है। लेकिन वीडियो शेयर कर वह अक्सर बताती रहती हैं कि रितेश से वह बहुत प्यार करती हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद वायरल हुआ राखी का ये वीडियो, कहा- 'मोदीजी आ गए तो ये भी छिन...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें