अभिनव शुक्ला, राखी सावंत
- फोटो : Instagram
बीते शुक्रवार के एपिसोड में एक टास्क के दौरान राखी सावंत ने अपने प्रतिद्वंद्वी अभिनव शुक्ला का पैंट खींच दिया था जिस पर काफी बवाल हुआ। हालांकि, राखी के भाई राकेश को इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि राखी इस समय शो में रहकर हर किसी का मनोरंजन कर रही हैं और उन्होंने अपना काम करते हुए किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया। और, न हैं अपनी कोई सीमा लांघी है। राकेश ने बताया कि वह एपिसोड पूरे परिवार ने देखा और सब को राखी पर गर्व है। राखी पहले से शादीशुदा हैं और उनका पति भी घर पर है। तो, ऐसे में वह कोई भी गलत हरकत नहीं कर सकतीं।