अपने बोल्ड अंदाज और अजीबोगरीब बयानों से हमेशा सुर्खियां बटोरनी वाली एक्ट्रेस-आइटम डांसर राखी सावंत एक बार फिर खबरों में हैं। हाल ही में हुई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद राखी ने इस कपल को कंडोम गिफ्ट करने की इच्छा जताई थी। अब खबरें हैं कि उन्होंने बाबा रामदेव से भी कुछ ऐसी ही बात की है।
2 of 7
- फोटो : SELF
दरअसल, हर वक्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राखी कुछ न कुछ ऐसा कर बैठती हैं कि मीडिया की सुर्खियां बटोर ले जाती हैं। विराट-अनुष्का को कंडोम गिफ्ट करने की इच्छा जताने के बाद अब उनके निशाने पर बाबा रामदेव आ गए।
3 of 7
राखी सावंत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में राखी ने बाबा रामदेव को खुली चुनौती दी है। राखी बाबा रामदेव से कह रही हैं कि उनमें दम है तो वो पतंजलि का कंडोम बनाए। जी हां, आपने बिलकुल ठीक पढ़ा। राखी इस वीडियो में बाबा रामदेव से कंडोम बनाने का चैलेंज करते नजर आ रहीं हैं।
नीचे देखे वीडियो
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on Dec 22, 2017 at 11:43pm PST
4 of 7
बाबा रामदेव को खुली चुनौती देते हुए राखी कहती हैं कि, 'बाबा रामदेव जी अगर आप में दम है तो पतंजलि के कंडोम बनाइए। सभी लोग पतंजलि के कंडोम देखना चाहते हैं'।
A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on Dec 23, 2017 at 12:37am PST
5 of 7
- फोटो : SELF
दरअसल, आजकल राखी एक कंडोम ब्रांड Be-Boy को एंडोर्स कर रही हैं और वो लगभग हर दो दिन में इसे प्रमोट करने के लिए नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। अभी कुछ ही दिन हुए हैं जब राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था और उसमें अपने फेवरेट कंडोम फ्लेवर के बारे में बता रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
कुछ दिनों पहले राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके एक लड़के को अपना होने वाला दूल्हा बताते हुए कहा था कि, 'मोदी जी मिलिए अपने होने वाले दामाद से'।
उसके पहले पीएम मोदी को लेकर राखी सावंत एक बार और विवादों में रही थीं। जब राखी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शार्ट ड्रेस में अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें बनी हुईं थीं। इसके बाद राखी सावंत के खिलाफ FIR तक दर्ज की गई थी।